सीएम ने वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े ‘नीरा’ और ‘व्योम’ चीते, कहा-इनका मानव से संघर्ष नहीं होता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कूनो से लाए गए दो चीतों ‘व्योम’ और ‘नीरा’ को छोड़ा। चीतों के लिए मुहली रेंज में 5 बोमा तैयार किए गए हैं। सरकार बफर जोन के गांवों में होम-स्टे और स्थानीय ग्रामीणों की पर्यटन में भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है।
Naresh Bhagoria
7 Oct 2026
































