बाड़ी : हनुमान मंदिर तोड़ने के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, 2 घंटे तक रुका आवागमन
बाड़ी-बुधनी नेशनल हाईवे निर्माण के दौरान ग्राम दिगवाड़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने के प्रस्ताव के विरोध में ग्रामीणों, साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों ने नेशनल हाईवे पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और सड़क का अलाइनमेंट बदलकर मंदिर को सुरक्षित रखा जा सकता है।
Buddhi Sharma
31 Jul 2026


























