CG NEWS:50 करोड़ के जूते-चप्पल टेंडर पर हाईकोर्ट की रोक, वन विभाग की खरीद प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल
13 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए खरीदे जाने वाले चरण पादुका टेंडर को हाईकोर्ट ने किया निरस्त, बोर्ड की मंजूरी और नियमों के पालन पर उठे सवाल,वन विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले मजदूरों को जूते-चप्पल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए बड़े पैमाने पर खरीद प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन अब यह पूरी योजना न्यायिक जांच के दायरे में आ गई है।
PREM
2 Jul 2026
































