CG NEWS: 5 दिन का मानसून सत्र, सरकार पर 1033 सवालों की बौछार! अपराध, खाद संकट और कानून-व्यवस्था पर घमासान तय।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का पांच दिवसीय मानसून सत्र 13 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और इस बार सदन में तीखे राजनीतिक मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं। विधानसभा सचिवालय में कुल 1033 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनके जरिए विपक्ष सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। इनमें बढ़ते अपराध, कानून-व्यवस्था, किसानों के लिए खाद और बीज की कमी, अवैध उत्खनन, जंगल कटाई, पेयजल संकट, अधूरी विकास योजनाएं, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य-शिक्षा जैसी समस्याएं प्रमुख हैं। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार कम
Prem Nirmalkar
27 Jun 2026



























