Raipur:15 अगस्त से पहले रायपुर सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा, हाथ में गीता लेकर निकले बंदी, बोले- अब बाकी जिंदगी अच्छे से गुजारेंगे
जेल का दरवाजा खुला तो हाथ में गीता थी, चेहरे पर आजादी की खुशी और मन में नई जिंदगी का संकल्प,जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री के मुताबिक राज्य शासन के आदेश के तहत केंद्रीय जेल रायपुर से 9 बंदियों को रिहा किया गया है। ये सभी उम्रकैद की सजा काट रहे थे। इसके अलावा 12 और आजीवन कारावास की सजा प्राप्त बंदियों की शेष सजा का परिहार किया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें आज या कल रिहा किया जा सकता है।
PREM
13 Aug 2026




























