सीहोर में भैंस के सौदे में विवाद के बाद दराते से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, मंडी पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को दबोचा
सीहोर के ग्राम मुस्कुरा में पशु कारोबार से जुड़े विवाद में 20 वर्षीय राजकुमार नाथ ने बुजुर्ग सीताराम वर्मा पर दराते से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सीताराम की भोपाल के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंडी पुलिस ने करीब 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।
Sunil Sharma
9 Oct 2026


























