इंदौर में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने 5 कारों के कांच फोड़े:राजस्थान पासिंग गाड़ियां को बनाया निशाना
राजनगर में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए करीब पांच कारों के कांच फोड़ दिए। बदमाशों ने खासतौर पर राजस्थान पासिंग वाहनों को निशाना बनाया। पुलिस चौकी के पास हुई घटना से रहवासियों में दहशत है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान में जुटी है। कुछ महीने पहले भी पार्षद की कार समेत पांच वाहनों में तोड़फोड़ हुई थी।
Hemant Nagle
5 Oct 2026
































