कनाडा में गोल्डी बराड़ की तलाश तेज, मोस्ट वांटेड लिस्ट में पहले नंबर पर नाम; गिरफ्तारी में मदद पर मिलेगा करोड़ों रूपए का इनाम
अमेरिका के बाद अब कनाडा ने भी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कनाडा के BOLO प्रोग्राम ने उसे देश के 25 सबसे ज्यादा वांटेड अपराधियों की सूची में पहले नंबर पर रखा है। उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने वाले को 2.5 लाख कनाडाई डॉलर यानी करीब 1.62 करोड़ रूपए का इनाम मिलेगा।
Aditi Rawat
20 Nov 2026































