इंदौर में बीड़ी पीते एक हाथ से बस दौड़ा रहा था ड्राइवर, कैमरे में कैद हुआ कारनामा; 6 पर कार्रवाई, 3 नशे में मिले
यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। राजीव गांधी प्रतिमा चौराहे पर 22 बसों की जांच में 6 चालक लापरवाह मिले। इनमें 3 ब्रीथ एनालाइजर में नशे में पाए गए। बालाजी ट्रैवल्स का चालक एक हाथ से स्टेयरिंग और दूसरे से बीड़ी पीते मिला। ओवरस्पीडिंग समेत अन्य मामलों में मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
Hemant Nagle
7 Oct 2026
































