दिल्ली के चावड़ी बाजार में हादसा! निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी
दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। दमकल विभाग ने कम से कम 15 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई है। मौके पर बचाव कार्य जारी है।
Aditi Rawat
5 Nov 2026


























