सेमरीहरचंद के पास बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौत; चालक के खिलाफ केस दर्ज
सेमरीहरचंद में बोलेरो और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों होशंगाबाद जा रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो चालक भी घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
Neelam Tiwari
9 Sep 2026


























