गुजरात से इंदौर तक पुलिस की पड़ताल, सिर में लगी प्लेट ने खोली अंधे कत्ल की कहानी!
इंदौर में कचरे के ढेर में मिली जली हुई लाश की पहचान पुलिस ने सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर से कर ली। पोस्टमार्टम में मिले सुराग के आधार पर पुलिस गुजरात की कंपनी से होते हुए अरविंदो अस्पताल पहुंची, जहां वर्ष 2025 में विनय सोलंकी के सिर का ऑपरेशन हुआ था। 21 नवंबर से लापता विनय की हत्या के संदेह में पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लिया है।
Hemant Nagle
25 Nov 2026































