आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर के ‘वोट खरीदने’ के बयान से सियासी भूचाल, कांग्रेस बोली- यही है 'वोट चारी', लोकतंत्र का चीरहरण!
सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का कथित वायरल वीडियो राजनीतिक विवाद का विषय बन गया है। वीडियो में वे जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के पुराने घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कथित तौर पर 18 में से 10 सदस्यों को खरीदने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने इसे लोकतंत्र का चीरहरण बताते हुए भाजपा पर धनबल और सत्ताबल के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।
Sunil Sharma
27 Oct 2026

























