दमोह:फुटेरा चौकी प्रभारी की सराहनीय पहल, चौकी परिसर में पक्षियों के लिए लगाए 25 सकोरे
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जहां इंसान राहत के उपाय तलाश रहे हैं। वहीं बेजुबान पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना भी संवेदनशीलता का परिचय माना जाता है। दमोह जिले की फुटेरा पुलिस चौकी में ऐसी ही सराहनीय पहल देखने को मिली है। जहां चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने परिसर में करीब 25 सकोरे लगाए हैं।
Rohit Sharma
12 May 2026

























