गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने निगम का मास्टर प्लान! नर्मदा के पानी से लबालब होगा बिलावली तालाब
इंदौर में गर्मी के संभावित जलसंकट से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने राऊ और बिलावली तालाब सहित जलशोधन संयंत्रों का निरीक्षण किया। नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना से पानी लाकर बिलावली तालाब भरने की योजना पर विचार किया जा रहा है। मकसद गर्मी में अतिरिक्त जल भंडारण कर शहर की जलप्रदाय व्यवस्था को मजबूत करना है।
Hemant Nagle
17 Nov 2026































