सुबह-सुबह कांपी धरती! नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, बिहार समेत कई राज्यों में महसूस हुए झटके
नेपाल के कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह आए भूकंप से भारत के कई इलाकों में धरती हिल गई। सुबह करीब 7:02 बजे आए 5.4 तीव्रता के झटके बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में महसूस किए गए। भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी कंपन की खबर है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।
Aditi Rawat
24 Nov 2026
































