डबरा में बड़ा हादसा:स्कूल में आग से 500 साइकिलें जलकर खाक, नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
डबरा के चीनौर स्थित एक सरकारी स्कूल में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से 500 से ज्यादा साइकिलें और उनके पुर्जे जलकर खाक हो गए। ये साइकिलें छात्रों को वितरित करने के लिए लाई गई थीं लेकिन वितरण से पहले ही आग की चपेट में आ गईं।
Sumit Shrivastava
18 Apr 2026


























