केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के ऑफिस में बड़ा बदलाव:तीन अफसर हटाए गए, आखिर क्या है पूरा मामला?
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक आदेश जारी कर उनके निजी सचिव सहित तीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। अधिकारियों को उनके मूल कैडर में वापस भेजने और संबंधित विभाग में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इस बदलाव की वजह सार्वजनिक नहीं की गई है।
Rohit Sharma
7 Jul 2026
































