भोपाल में आज नहीं चलेगा UPI! व्यापारियों का ‘No UPI Day’, MDR चार्ज के विरोध में बंद रहेगा ऑनलाइन पेमेंट
भोपाल के हनुमानगंज-जुमेराती बाजार में आज व्यापारी UPI भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। चावल-दाल कारोबारियों ने 8 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाने का फैसला लिया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रस्तावित MDR चार्ज से छोटे और मध्यम कारोबारियों पर खर्च बढ़ेगा। इसी मुद्दे को लेकर व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से सरकार तक अपनी मांग पहुंचाएंगे और फैसले पर पुनर्विचार की मांग करेंगे।
Aditi Rawat
8 Oct 2026
































