भोपाल में IPS अफसर को धमकी :ADG राजाबाबू सिंह के घर के बाहर पहुंचे बदमाश, पुलिस कमिश्नर से की सुरक्षा की मांग
भोपाल में मध्य प्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया है। उनके त्रिलंगा स्थित घर के बाहर कुछ अज्ञात युवक कार से आए और गाली-गलौज करते हुए डंडा लहराया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। एडीजी ने पुलिस कमिश्नर और डीजीपी से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
Manisha Dhanwani
18 Mar 2026
































