भिवाड़ी की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर
भिवाड़ी के रामपुरा मुंडाना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार तड़के प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास हड़कंप मच गया। करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल आग लगने की वजह और नुकसान का पता नहीं चल पाया है।
Sona Rajput
18 Sep 2026


























