भिलाई की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका,50 से ज्यादा ड्रम और 2 टैंकर जलकर खाक
चिंगारी से शोला बना हादसा, काले धुएं और धमाकों ने मचाई दहशत,फोम से आग बुझाने में जुटी दमकल-CISF की टीमें,भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और केमिकल से भरे 50 से अधिक ड्रम तथा दो टैंकर जल गए। तेज गर्मी के कारण ड्रम फटने से लगातार धमाकों की आवाजें आती रहीं।
PREM
8 Oct 2026
































