कीचड़ में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती महिला को बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा अस्पताल; बीच रास्ते नवजात ने तोड़ा दम
खरगोन के भीकनगांव क्षेत्र में गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही 108 एंबुलेंस कीचड़ भरे रास्ते में फंस गई। परिजनों को महिला को करीब 2 किलोमीटर दूर बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाना पड़ा। महिला ने बेटी को जन्म दिया, लेकिन नवजात की मौत हो गई। CMHO ने कहा कि एंबुलेंस समय पर पहुंची थी और बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी।
Shivani Gupta
19 Sep 2026


























