Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खरगोन: भीकनगांव में पीएम आवास की किश्त के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत होने पर दूसरी किश्त जारी होने से पहले मांगी थी रिश्वत, नगर परिषद कार्यालय में ही पकड़ा गया
भीकनगांव में पीएम आवास की किश्त के बदले 15 हजार की रिश्वत लेते सहायक राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खरगोन। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटीर स्वीकृत होने के बाद दूसरी किश्त जारी करने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक राजस्व निरीक्षक भीकनगांव को लोकायुक्त पुलिस इंदौर की टीम ने पकड़ा है।

    एक लाख रुपए की दूसरी किश्त से पहले मांगी घूस

    इस बारे में आवेदक सिराज पठान, निवासी कसाई मोहल्ला, भीकनगांव, जिला खरगोन ने लिखित शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय को की। इसमें आवेदक ने बताया कि उसकी पत्नी आयशा पठान को प्रधानमंत्री आवास योजना में कुटीर स्वीकृत हुआ है। इसकी पहली किश्त एक लाख रुपए मिल चुकी है, दूसरी किश्त एक लाख रुपए की जारी करने से पहले नगर परिषद भीकनगांव के सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। 

    सत्यापन के बाद गठित किया गया ट्रैप दल

    पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय ने शिकायत का सत्यापन करवाया। इस पर रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ट्रैप दल का गठन किया गया।  इस ट्रैपदल में कार्यवाहक निरीक्षक सचिन पटेरिया, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक विवेक मिश्रा, आरक्षक विजय कुमार, आरक्षक चन्द्रमोहन बिष्ट, आरक्षक चेतन सिंह परिहार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार, प्रभात मोरे शामिल थे। 

    परिषद कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़ा गया

    लोकायुक्त ट्रैप टीम ने नगर परिषद भीकनगांव के कार्यालय की घेराबंदी करने के बाद रिश्वत देने के लिए आवेदक सिराज पठान को भेजा। इसके बाद जैसे ही रिश्वत स्वीकार की गई, वैसे ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी सहायक राजस्व निरीक्षक मयंक जैन पिता स्व. अनिल कुमार जैन, उम्र 34 वर्ष, कार्यालय नगर परिषद् भीकनगांव जिला खरगोन निवासी खिलजी कॉलोनी वार्ड कमांक 15 भीकनगांव जिला खरगोन को पकड़ लिया। इसके बाद भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। 

    Vijay S. Gaur
    By Vijay S. Gaur

    विजय एस. गौर, पीपुल्स समाचार में रीजनल एडीटर हैं। साथ ही राजनीति, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, खेती-किसानी,...Read More

    Latest Posts