kanker:भालू के खौफ से गांव में बवाल,स्कूल बंद करने पर अड़े ग्रामीण, कलेक्टर-विधायक को मौके पर बुलाने की मांग
दो ग्रामीणों की मौत के बाद फूटा गुस्सा, स्कूल में बाउंड्रीवाल और पूरी पहाड़ी की घेराबंदी की मांग, धरने पर बैठे ग्रामीण,कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में दो दिन पहले मादा भालू के हमले में दो ग्रामीणों की मौत के बाद ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। लगातार भालुओं की आवाजाही से डरे ग्रामीण अब धरने पर बैठ गए हैं और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
PREM
7 Aug 2026



























