रायसेन में बारिश से बारना बांध लबालब, 77% भर चुका पानी
रायसेन में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से बारना बांध का जलस्तर बढ़कर 346.96 मीटर पहुंच गया है। बांध की कुल क्षमता 348.55 मीटर है और इसमें करीब 77 प्रतिशत पानी भर चुका है। अधिकारियों के अनुसार, बारिश जारी रही तो जलस्तर और बढ़ सकता है। इससे रबी फसलों की सिंचाई और शहर की पेयजल व्यवस्था में मदद मिलेगी।
Buddhi Sharma
19 Sep 2026

























