बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन के लिए नया नियम लागू, अब गेट नंबर 4 से मिलेगी पर्ची
वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में VIP दर्शन के लिए नया पर्ची सिस्टम लागू किया गया है। अब सेवायत गोस्वामियों के यजमानों और पुलिस-प्रशासन के माध्यम से आने वाले विशिष्टजनों को गेट नंबर 4 पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। वैध पर्ची मिलने के बाद ही VIP दर्शन की अनुमति मिलेगी।
Garima Vishwakarma
3 Nov 2026


























