पंचायत उपचुनाव-रायसेन जिला पंचायत वार्ड-03 में 41.85% और कन्हवार ग्राम पंचायत में 82.76% वोटिंग
रायसेन जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपनिर्वाचन-2026 के तहत सांची जिला पंचायत वार्ड-03 में 41.85 प्रतिशत और बाड़ी की ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए 82.76 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा। अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Buddhi Sharma
29 Sep 2026
































