CG NEWS:सरकारी अस्पताल में आयुष्मान फंड में ₹1.62 करोड़ की गड़बड़ी! ऑडिट रिपोर्ट से मचा हड़कंप, तबादले के बाद भी नहीं हटे BMO
बलरामपुर जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत मिले विकास फंड के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। महालेखाकार (AG) की ऑडिट रिपोर्ट में करीब 1.62 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का उल्लेख किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 से 2025 के बीच अस्पताल को लगभग दो करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए मिले थे, लेकिन कई कार्य केवल दस्तावेजों तक सीमित पाए गए। ऑडिट टीम के निरीक्षण में कई निर्माण और विकास कार्य मौके पर नहीं मिले। रिपोर्ट में बिना टेंडर भुगतान, नियमों
Prem Nirmalkar
14 Jul 2026


























