बुरहानपुर :भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर, कलेक्टर-एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
बुरहानपुर में लगातार बारिश और ताप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर हर्ष सिंह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रशासन ने प्रमुख घाटों पर पुलिस, होमगार्ड और आपदा मित्रों की तैनाती करते हुए लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
Banwari Metkar
31 Jul 2026


























