इंदौर में हथियारबंद चोरों का आतंक! किसान के सूने मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी उड़ाई
इंदौर के कनाड़िया इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने किसान के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार तीन-चार दिन से रिश्तेदारों के यहां त्योहार मनाने गया था। बदमाश ताला तोड़कर सोने की चेन, चांदी की पायजेब और नकदी ले उड़े। CCTV फुटेज में पांच संदिग्ध रेकी करते नजर आए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
17 Nov 2026































