अमरावती में समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक हादसा! दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत
महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 18 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Aditi Rawat
2 Oct 2026
































