इंदौर में एक तरफा प्यार और सिरफिरे की सनक! दो साल पहले कपड़े की दुकान पर देखा, अब शादी की जिद!
इंदौर के खुड़ैल में एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने 21 वर्षीय छात्रा का मोबाइल नंबर पाने के लिए जीजा, बहन और भाभी समेत रिश्तेदारों को 40-50 हजार रुपए देने का ऑफर दिया। नंबर नहीं मिलने पर भाई को धमकाया कि AI से बहन की अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर देगा। दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Hemant Nagle
15 Nov 2026

























