एमपी में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर AI से नजर, एक महीने में RF टैग लगाना अनिवार्य
मध्यप्रदेश में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मानव रहित ई-चेकगेट से वाहनों की निगरानी की जाएगी। खनिज साधन विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों और परिवहनकर्ताओं के लिए वाहनों में आरएफ टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है।
Rohit Sharma
10 Oct 2026


























