PM मोदी के जन्मदिन पर सीहोर में एक महीने तक होंगे कार्यक्रम, 17 सितंबर को सीवन नदी तट पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सीहोर नगर पालिका इस बार भी सेवा, जनभागीदारी और विकास को केंद्र में रखते हुए करीब एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित करेगी। शहर के अलग-अलग वार्डों में होने वाले इन आयोजनों में जनहित और सामाजिक गतिविधियों के साथ विकास कार्यों का भूमिपूजन और पूरे हो चुके कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
Sunil Sharma
15 Sep 2026


























