इंदौर में भगवान के भक्तों को ही लगाया 15 करोड़ का चूना! मुनाफे का मायाजाल बुनकर 65 से ज्यादा लोगों को ठगा
इंदौर में निवेश की रकम दोगुनी करने का झांसा देकर नितिन जोशी और उसकी पत्नी परागिता ने पुजारियों व ज्योतिषियों से करीब 15 करोड़ रुपये ठग लिए। अब तक 65 से ज्यादा पीड़ित सामने आए हैं। पुलिस को दंपती के 28 बैंक खाते मिले, लेकिन ज्यादातर खाली या निगेटिव बैलेंस में हैं। घर के पूजा घर से महज ₹13,700 मिले। एक निवेशक की रकम से दूसरे को मुनाफा देने का खेल भी उजागर हुआ है।
Hemant Nagle
25 Nov 2026































