इंदौर की अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर पूरा! 42 साल बाद न्यायमूर्ति सतीशचंद्र शर्मा सेवानिवृत्त
करीब 42 साल के लंबे न्यायिक सफर के बाद सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीशचंद्र शर्मा सेवानिवृत्त हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच से शुरू हुआ उनका सफर कर्नाटक, तेलंगाना और दिल्ली हाईकोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। विदाई समारोह में सीजेआई सूर्यकांत और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उनके योगदान की सराहना की। रिटायरमेंट के बाद उनके इंदौर में रहने की संभावना है।
Hemant Nagle
29 Nov 2026































