इंदौर में 25 लाख की चोरी से हड़कंप! तड़के 4 बजे बाइक से आए 3 नकाबपोश, लॉकर तोड़कर ले गए हीरे जड़ित जेवर
इंदौर के सुदामा नगर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने तड़के 4:20 बजे सूने मकान पर धावा बोल दिया। बहन के घर रुकी 60 वर्षीय इंदु जैन के घर का ताला काटकर चोर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 25 लाख के हीरे जड़ित सोने के गहने ले उड़े। तीनों बदमाश CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Hemant Nagle
20 Nov 2026































