इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर दहशत! 10 महीने पहले हैरी बॉक्सर ने दी थी धमकी, अब रियल एस्टेट कारोबारी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश! गांधीनगर में रियल एस्टेट कारोबारी मनीष गोधा के कार्यालय पर बुधवार देर रात हेलमेट पहने शूटर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। करीब 10 महीने पहले गैंग के कथित हैंडलर हैरी बॉक्सर ने उनसे फिरौती मांगी थी। CCTV में आरोपी कैद हुआ है। पुलिस ने जांच क्राइम ब्रांच SIT को सौंप दी है।
इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर दहशत! 10 महीने पहले हैरी बॉक्सर ने दी थी धमकी, अब रियल एस्टेट कारोबारी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

इंदौर - शहर के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी और गोधा रियल एस्टेट के मालिक मनीष गोधा के कार्यालय को बुधवार देर रात बदमाश ने गोलियों से निशाना बनाया। हेलमेट पहने एक शूटर स्कूटर से पहुंचा और अचानक पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस सनसनीखेज हमले के पीछे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Cyclone Akvan: ओडिशा-आंध्र में चक्रवात का खतरा, लाख लोगों को किया शिफ्ट, ट्रेनें रद्द, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी!

पहले धमकी, अब गोलियों से दहलाने की कोशिश

इस वारदात को सामान्य आपराधिक घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह है करीब 10 महीने पुराना धमकी का मामला। जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित हैंडलर हैरी बॉक्सर ने मनीष गोधा को फोन कर धमकाया था और उनसे रुपयों की मांग की थी। उस समय कारोबारी की सुरक्षा के लिए पुलिस ने सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए थे। हालांकि, कारोबारी ने डर के चलते औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।बाद में सुरक्षा व्यवस्था हटा ली गई। अब अचानक उनके कार्यालय पर हुई फायरिंग ने पुरानी धमकी को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या यह हमला उसी धमकी का अगला हिस्सा है या इसके पीछे कोई दूसरा विवाद है।

ये भी पढ़ें: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा: दिग्विजय सिंह बोले- जनता के वोट के साथ छल और भगवान के नाम पर अर्पित दान में हेराफेरी स्वीकार नहीं  

आधी रात स्कूटर से आया शूटर, पिस्टल से बरसाईं गोलियां

घटना बुधवार रात करीब 12:15 बजे की है। गांधीनगर स्थित सुमतिधाम के पास गोधा एस्टेट कॉलोनी के कार्यालय पर सुरक्षा गार्ड प्रमोद पटेल तैनात था। इसी दौरान हेलमेट पहने एक बदमाश स्कूटर से वहां पहुंचा। उसने कार्यालय के बाहर पहुंचते ही पिस्टल निकाली और फायरिंग शुरू कर दी।अचानक गोलियों की आवाज से गार्ड चौंक गया। वह अपनी बंदूक लेकर बदमाश की ओर दौड़ा और उसे ललकारा। इसके बावजूद आरोपी ने पिस्टल लहराई और स्कूटर से फरार हो गया। बदमाश की इस हरकत से साफ है कि वह पहचान छिपाकर वारदात को अंजाम देने पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश में हिंसा: 2 दिन में 4 मौतें, तारिक रहमान ने दी चेतावनी, बोले- हत्यारों को करारा जवाब देंगे

CCTV में कैद हुआ शूटर, मौके से मिले कारतूस

फायरिंग की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस सक्रिय हो गई। थाना प्रभारी अनिल यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से छह खाली कारतूस मिले हैं। आसपास लगे CCTV कैमरों में हेलमेट पहने संदिग्ध बदमाश की गतिविधियां कैद हुई हैं। फुटेज में वह रात 11:57 बजे के आसपास पिस्टल लेकर पहुंचता दिखाई दे रहा है।पुलिस अब आरोपी के आने-जाने के रास्तों के कैमरे खंगाल रही है। घटना के दौरान कुछ छात्रों ने भी संदिग्ध व्यक्ति को देखा था। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: PU Special : केन-बेतवा लिंक परियोजना में डैम और नहर का काम तेज, पाइपलाइन नेटवर्क पिछड़ा; 10 लाख हेक्टेयर खेतों तक पानी पहुंचाने की चुनौती

इंदौर के कारोबारियों को पहले भी मिल चुकी हैं फिरौती की धमकियां

मामले की गंभीरता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इंदौर में कई कारोबारियों को पहले भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकियां मिल चुकी हैं। इनमें प्रॉपर्टी कारोबारी, कॉलेज संचालक और अस्पताल संचालक तक शामिल हैं। कुछ लोगों से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगे जाने की जानकारी भी सामने आई थी।रेसकोर्स रोड निवासी विवेद दम्मानी से 10 करोड़ रुपये मांगने का मामला भी चर्चा में रहा है। इसके अलावा संजय जैन, रंजन मित्तल, मेवाड़ा अस्पताल के संचालक और चेतन सिंह पंवार व उनके पार्टनर कुंवर सिंह भूरिया को भी धमकियां मिलने की बात सामने आई थी।

ये भी पढ़ें: रीवा में गौशाला निर्माण के नाम पर 37.85 लाख की गड़बड़ी के आरोप, आरईएस दफ्तर पहुंची EOW की टीम

क्रिप्टो करेंसी से दुबई पहुंची फिरौती की रकम?

इस मामले में एक और चौंकाने वाली चर्चा सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, मनीष गोधा को जैन मंदिर में एक कार्यक्रम पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद गैंग के निशाने पर लिया गया था। यह भी चर्चा है कि कारोबारी ने डर के चलते क्रिप्टो करेंसी के जरिए दुबई में फिरौती की रकम भेजी थी। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने इस दावे से इनकार किया है। इसलिए इस जानकारी की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री, मंत्री और मनोनीत पदाधिकारी भी करेंगे सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग, भाजपा में खाली पदों पर 15 दिसंबर के पहले नियुक्तियां

35 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, अब SIT करेगी जांच

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगने के मामलों में मध्य प्रदेश के भोपाल, अशोकनगर, नीमच और कसरावद में भी कार्रवाई हुई है। प्रदेश में 35 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इंदौर में भी एसआईटी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।अब पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने गांधीनगर थाने में दर्ज एफआईआर की जांच क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (SIT) को सौंप दी है। पुलिस गार्ड से विवाद, कारोबारी के संपत्ति संबंधी लेनदेन और लॉरेंस गैंग से संभावित कनेक्शन सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts