Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में 25 लाख की चोरी से हड़कंप! तड़के 4 बजे बाइक से आए 3 नकाबपोश, लॉकर तोड़कर ले गए हीरे जड़ित जेवर

इंदौर के सुदामा नगर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने तड़के 4:20 बजे सूने मकान पर धावा बोल दिया। बहन के घर रुकी 60 वर्षीय इंदु जैन के घर का ताला काटकर चोर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 25 लाख के हीरे जड़ित सोने के गहने ले उड़े। तीनों बदमाश CCTV में कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
इंदौर में 25 लाख की चोरी से हड़कंप! तड़के 4 बजे बाइक से आए 3 नकाबपोश, लॉकर तोड़कर ले गए हीरे जड़ित जेवर

इंदौर - इंदौर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सूने मकानों को निशाना बनाने के लिए वे तड़के तक का इंतजार कर रहे हैं। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर में चोरी की ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 60 वर्षीय महिला अपने घर पर ताला लगाकर बहन के यहां रात गुजारने चली गईं। पीछे से तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके मकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने बड़ी सफाई से मुख्य दरवाजे का ताला काटा, घर में घुसे और बेडरूम की अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 25 लाख रुपये कीमत के हीरे जड़ित सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: इंदौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर दहशत! 10 महीने पहले हैरी बॉक्सर ने दी थी धमकी, अब रियल एस्टेट कारोबारी के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

तड़के 4:20 बजे बाइक से पहुंचे तीन नकाबपोश

वारदात सुदामा नगर के ए-सेक्टर में रहने वाली इंदु प्रकाश जैन के घर हुई। इंदु की उम्र करीब 60 वर्ष है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को वह घर पर ताला लगाकर अपनी बहन आशा के साथ राऊ में रहने वाले भाई मोनू के घर गई थीं। रात में उन्होंने बहन के घर रुकने का फैसला किया।इसी दौरान बदमाशों ने उनके सूने मकान को निशाना बना लिया। तड़के करीब 4:20 बजे तीन बदमाश बाइक से पहुंचे। पहचान छिपाने के लिए तीनों ने चेहरे पर रुमाल बांध रखे थे। बदमाशों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला काटा और फिर बेखौफ होकर घर में दाखिल हो गए।

ये भी पढ़ें: पंचकूला में CBI ने CGST सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार को 10 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, 50 लाख मांगने का आरोप

अलमारी का लॉकर तोड़ा, हीरे-सोने के जेवर समेटे

घर में घुसने के बाद बदमाश सीधे बेडरूम तक पहुंचे। यहां रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखे कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चोर अपने साथ हीरे का हार सेट, हीरे के टॉप्स, सोने की चेन, सोने की अंगूठियां, सोने की चूड़ियां, ब्रेसलेट सहित अन्य कीमती सामान ले गए।चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। बदमाशों ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के लोगों को भनक लगने तक वे काफी सामान समेट चुके थे।

ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई दिल्ली में हुई तो तिहाड़ शिफ्ट हो सकते हैं गिरिबाला और समर्थ, कोर्ट ने CBI से 23 नवंबर को मांगी स्टेटस रिपोर्ट  

टॉर्च की रोशनी में घर खंगाल रहे थे बदमाश

वारदात के दौरान पड़ोस में रहने वाले प्रकाश जैन और पीयूष जैन के परिवार को कुछ संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। प्रकाश जैन की पत्नी सपना ने देखा कि कुछ लोग इंदु के घर में घुसे हुए हैं और टॉर्च की रोशनी में किचन की तलाशी ले रहे हैं।इसके बाद प्रकाश और पीयूष ने आसपास के लोगों को जगाया। लोगों की हलचल बढ़ते ही बदमाश वहां से भाग निकले। प्रकाश जैन ने बताया कि वह खंडवा जाने के लिए सुबह जल्दी उठे थे, तभी चोरी की गतिविधि का पता चला।

ये भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक की आड़ में पेशी से छूट का दांव फेल, मप्र हाईकोर्ट ने कहा-हाजिर हों IAS अधिकारी तरुण राठी 

सुबह पांच बजे पड़ोसियों ने महिला को दी सूचना

सुबह करीब पांच बजे पड़ोसी प्रकाश जैन और पीयूष जैन ने इंदु को फोन कर घर में चोर घुसने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही इंदु घबराकर घर पहुंचीं। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। बेडरूम की अलमारी टूटी हुई थी और लॉकर में रखे कीमती आभूषण गायब थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें: नर्मदापुरम में गांव-गांव घूम रहे पुराने मोबाइल खरीदारों का सत्यापन कराने की मांग, साइबर अपराध का खतरा

CCTV में कैद हुए तीनों बदमाश

सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को तीनों नकाबपोश बदमाशों के CCTV फुटेज मिले हैं। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब कैमरों के आधार पर बदमाशों के आने-जाने के रास्तों और उनकी पहचान का पता लगाने में जुटी है।टीआई हितगोपाल यादव के अनुसार, इंदु प्रकाश जैन की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

उपड़ी नाथा में भी चोरों ने मचाया था आतंक

इधर, कनाड़िया थाना क्षेत्र के उपड़ी नाथा गांव में हुई चोरी की वारदात में भी पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। यहां प्रवीण सिंह तोमर सहित तीन अन्य मकानों को बदमाशों ने निशाना बनाया था। आरोपियों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए थे। पुलिस को इस मामले में खुड़ैल थाना क्षेत्र के बदमाशों पर शक है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts