कटनी का किसना ज्वेलर्स चोरी कांड: पुलिस को मिले अहम सुराग, दो संदिग्धों के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट से हुए मैच
कटनी के माधवनगर स्थित किसना ज्वेलर्स में करीब 15 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दो संदिग्धों के फिंगरप्रिंट रिपोर्ट से मैच हुए हैं। वारदात में 8 से 10 सदस्यों वाले अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता की आशंका है। गिरोह के तार त्रिपुरा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों की बड़ी चोरी की घटनाओं से जुड़ रहे हैं। पांच राज्यों में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
Sanjay Tiwari
20 Nov 2026































