कांगो में बड़ा विमान हादसा, दो वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत
कांगो में शुक्रवार को हुए विमान हादसे में सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। विमान किकविट से राजधानी किंशासा लौट रहा था। तकनीकी खराबी के बाद विमान केन्गे में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना और विमानन अधिकारी हादसे की असली वजह का पता लगाने में जुटे हैं।
Dolly Wasvani
26 Sep 2026


























