एयर होस्टेस वर्षा हत्याकांड की मास्टरमाइंड निकली दोस्त की पत्नी; 13 लाख की सुपारी, GPS से मिली लोकेशन और जंगल में कत्ल
महाराष्ट्र के गोंदिया में एयर होस्टेस वर्षा तूरकर की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पति के कथित प्रेम संबंधों से नाराज उसकी पत्नी मोना अग्रवाल ने 13 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी। कार में लगे GPS से वर्षा की लोकेशन ट्रैक कर हमलावर जंगल तक पहुंचे थे। पुलिस ने मोना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं।
Naresh Bhagoria
19 Nov 2026































