चंद मिनटों में फैली आग! रियाद की सोफा फैक्ट्री में भीषण आग, 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत
रियाद के मूसा सनैया इलाके में सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक आग भड़क गई। हादसे में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की जान चली गई। घटना की पुष्टि बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने की है। दूतावास की टीम मौके पर पहुंचकर मृतकों की पहचान, कानूनी प्रक्रिया और शवों को स्वदेश भेजने की तैयारियों में जुटी है।
Aditi Rawat
10 Aug 2026

























