जमीन के विवाद में रिश्ते हुए शर्मसार? पिता की मौत के बाद शव के अंगूठे का निशान लेने का वीडियो वायरल!
लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में पिता की मौत के बाद उनके शव के अंगूठे का निशान सादे कागज पर लेने का आरोप सामने आया है। खड़ौहा गांव की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। जमीन और संपत्ति से जुड़े विवाद के बीच सामने आए आरोपों की जांच अब पुलिस कर रही है।
Aditi Rawat
14 Aug 2026


























