‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, यश की आंखों के सामने गिरा स्पीकर स्टैंड, 2 लोग घायल
साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic’ के प्री-रिलीज इवेंट में अचानक बड़ा हादसा हो गया। हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में यश को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ फैंस स्पीकर स्टैंड पर चढ़ गए। अचानक स्टैंड का बैलेंस बिगड़ा और वह नीचे गिर गया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए।
Garima Vishwakarma
23 Aug 2026
































