‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढी लापता : 5 दिन पहले घर से निकले थे, पुलिस को किडनैपिंग की आशंका; जानें पूरा मामला

नई दिल्ली। टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह बीते 5 दिनों से लापता हैं। एक्टर 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वो मुंबई पहुंचे ही नहीं। किसी को उनकी कोई खबर नहीं है। उनके पिता 25 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग कम्प्लेन दर्ज कराई थी। पुलिस ने फिलहाल किडनैपिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
22 अप्रैल को पिता के बर्थडे पर गुरुचरण ने शेयर किया था वीडियो।[/caption]
पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज
बताया जा रहा है कि, 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बता रहा है। पुलिस ने जब उनके फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं। वहीं पुलिस के हाथ अब एक CCTV लगा है, जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं। गुरुचरण के पिता हरगीत सिंह ने बताया कि, 'SHO ने उन्हें कॉल करके आश्वासन दिया है कि वो मेरे बेटे को जल्दी ढूंढ लेंगे। उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और खुश होगा। वो इस समय जहां भी है, बस रब उसकी खैर करे।' [caption id="attachment_116027" align="aligncenter" width="600"]
22 अप्रैल को पिता के बर्थडे पर गुरुचरण ने शेयर किया था वीडियो।[/caption]




















