स्वच्छता की सिपाहियों ने बांधी महापौर को राखी:- कहा ,आपके बिना स्वच्छ इंदौर की कल्पना नहीं

रक्षाबंधन पर पुष्यमित्र भार्गव ने सुदामा नगर स्थित घर पर बंधवाई राखी, कहा- स्वच्छ इंदौर की असली ताकत हैं हमारी सफाई मित्र बहनें
स्वच्छता की सिपाहियों ने बांधी महापौर को राखी:- कहा ,आपके बिना स्वच्छ इंदौर की कल्पना नहीं
सफाई बहनों ने बांधी महापौर को राखी

इंदौर। रक्षाबंधन के पर्व पर सुदामा नगर स्थित महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निवास पर भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता और सम्मान का अनूठा दृश्य देखने को मिला। शहर की स्वच्छता व्यवस्था में दिन-रात जुटी सफाई मित्र बहनों ने महापौर की कलाई पर राखी बांधी। महापौर ने भी बहनों का आत्मीय स्वागत कर उनके साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं और उनके प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया।

 

महापौर भार्गव ने सफाई मित्र बहनों से राखी बंधवाते हुए कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह स्नेह, सम्मान और जिम्मेदारी के रिश्ते को मजबूत करने का अवसर भी है। इंदौर को स्वच्छ रखने में सफाई मित्र बहनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उनका परिश्रम और समर्पण पूरे शहर के लिए प्रेरणा है।

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी राखी, 2 फीट की खास राखी से हुआ श्रृंगार

उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता की पहचान के पीछे सफाई मित्रों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए ये कर्मचारी प्रतिदिन पूरी निष्ठा से अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं। तेज धूप, बारिश और मौसम की चुनौतियों के बीच भी सफाई मित्र शहर की स्वच्छता के लिए लगातार जुटे रहते हैं।

ये भी पढ़ें: राखी से पहले पुलिस का नायाब तोहफा:आधी रात सड़क पर फंसी बहन की ऐसे की मदद

हापौर ने कहा कि सफाई मित्र बहनों का सम्मान करना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। इस दौरान सफाई मित्र बहनों ने भी महापौर को राखी बांधकर उनके स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की। महापौर ने बहनों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts