Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिकी पायलट पर सस्पेंस :पहले पकड़ने का दावा फिर ढूंढने पर इनाम का ऐलान, अमेरिका ने माना एक जेट मार गिराया गया

ईरान द्वारा अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने के बाद अब अमेरिका के पायलट पर सस्पेंस है। पहले ईरान की ओर से दावा किया गया था कि पायलट को पकड़ लिया गया है। वहीं ईरान के एक सरकारी टीवी चैनल ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिमी ईरान में एक अमेरिकी पायलट ने विमान से इजेक्ट किया। अब पायलट को पकड़ने पर इनाम देने का ऐलान भी किया गया है। इस बीच अमेरिका के अधिकारी ने पुष्टि की है कि उनका एक जेट मार गिराया गया।
पहले पकड़ने का दावा फिर ढूंढने पर इनाम का ऐलान, अमेरिका ने माना एक जेट मार गिराया गया
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    इंटरनेशनल डेस्क। ईरान के सरकारी टीवी से जुड़े एक स्थानीय चैनल ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका का एक फाइटर पायलट विमान से बाहर कूदकर दक्षिण-पश्चिम ईरान के इलाके में गिरा है। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि पायलट को पकड़ लिया गया है, लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस खबर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव चरम पर है। फिलहाल इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है।

    इनाम के ऐलान ने बढ़ाई चर्चा

    ईरानी चैनल ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति पायलट को जिंदा पकड़कर पुलिस के हवाले करता है, तो उसे बड़ा इनाम दिया जाएगा। इस घोषणा के बाद मामला और गंभीर माना जा रहा है। दूसरी ओर, पेंटागन और व्हाइट हाउस की तरफ से इस मुद्दे पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अमेरिका की चुप्पी के कारण इस खबर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

    बढ़ते तनाव के बीच सामने आया मामला

    अमेरिका और ईरान के बीच हाल के दिनों में तनाव काफी बढ़ गया है और दोनों देशों के बीच हमले व जवाबी कार्रवाई की खबरें आती रही हैं। ऐसे माहौल में यदि किसी अमेरिकी पायलट के ईरान की सीमा में गिरने की बात सच साबित होती है, तो यह मामला कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बड़ा विवाद बन सकता है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह घटना दोनों देशों के रिश्तों पर और असर डाल सकती है। 

    सच्चाई पर सस्पेंस, तलाश जारी

    Twitter Post

    फिलहाल पूरी जानकारी ईरानी मीडिया के दावों पर आधारित है और कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने एक पोस्ट साझा किया, जिसमें पश्चिम एशिया का नक्शा दिखाते हुए कथित तौर पर उस क्षेत्र की जानकारी दी गई, जहां पायलटों की तलाश की जा रही है। ईरान की ओर से दो पायलटों की खोज का दावा किया गया है, लेकिन जब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक इस पूरे मामले पर सस्पेंस बना हुआ है। 

    कौन से विमान गिरा यह तय नहीं

    एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि ईरान के ऊपर एक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है और उसका चालक दल लापता है। अधिकारी ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि वह विमान F-35 था या F-15E। ईरान ने दावा किया था कि उसने अलग-अलग घटनाओं में दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को मार गिराया है।




    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts