People's Update
Tuesday, March 24, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 24, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा
    MP Board Result: अप्रैल के दूसरे हफ्ते में आएंगे 10वीं-12वीं के परिणाम
    2029 चुनाव से पहले लागू होगा 33% महिला आरक्षण
    राजस्थान: 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23 फीसदी छात्र पास
    मिडिल ईस्ट संकट पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मीटिंग खत्म, करीब डेढ़ घंटे चली चर्चा
    देहरादून में B.Tech करने आए यूपी के छात्र की हत्या
    असम में आज से भाजपा का चुनावी अभियान
    सुप्रीम कोर्ट- महिला अफसर सेना में स्थायी कमीशन की हकदार
    1 बजे जारी होगा राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
    9वीं की छात्राओं को साइकिल, 10वीं के बच्चों को लैपटॉप... दिल्ली सरकार के बजट में बड़े ऐलान
    दिल्ली बजट: सरकारी स्कूल की नौवीं की हर छात्रा को गिफ्ट में साइकिल दी जाएगी
    दिल्ली बजट: बारापुला कॉरिडोर पूरा करने के लिए 210 करोड़ रुपये देगी रेखा सरकार
    बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
    नीतीश कुमार निर्विरोध जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
    Swiggy ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस ₹14.99 से बढ़ाकर ₹17.58 की
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुलाई बैठक, मिडिल ईस्ट संकट पर होगी चर्चा
    बहरीन: ड्रोन एक्टिविटी का Amazon की क्लाउड सर्विस पर असर
    गुजरात: विधानसभा मे आज UCC बिल पेश करेंगे डिप्टी सीएम
    बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स करीब 1000 अंक ऊपर खुला
    ईरान ने अमेरिका के 'शाहिद-क्लोन' ड्रोन LUCAS को मार गिराने का दावा किया
    कोलंबिया विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 66 हुई
    PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया की स्थिति पर बयान देंगे
    टेक्सास के पोर्ट आर्थर स्थित वलेरो रिफाइनरी में जोरदार ब्लास्ट
    अमेरिका: टेक्सास में मौजूद तेल रिफाइनरी में लगी आग
    सऊदी अरब ने पूर्वी प्रांत में कम से कम 19 ड्रोन नष्ट किए
    कुवैत में इंटरसेप्शन से गिरे मलबे से बड़ा नुकसान, सात बिजली ट्रांसमिशन लाइनें बंद
    इराक के मोसुल से उत्तर-पूर्वी सीरिया में अमेरिकी सैन्य अड्डे को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए
    कोलकाता: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    धर्म बदलते ही खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा :सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं मिलेगा SC/ST एक्ट का लाभ

    सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि, अगप कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति से होकर ईसाई या किसी अन्य धर्म में धर्मांतरण करता है तो उसका SC दर्जा तुरंत समाप्त हो जाता है। ऐसे व्यक्ति को SC/ST एक्ट, आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभ नहीं मिलेंगे। कोर्ट ने आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा।
    Publish Date: 24 Mar 2026, 12:31 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। धर्मांतरण और अनुसूचित जाति (SC) के दर्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट कर दिया है कि, अगर कोई व्यक्ति अनुसूचित जाति समुदाय से है और बाद में ईसाई या किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसका अनुसूचित जाति का दर्जा तुरंत समाप्त हो जाएगा। ऐसे व्यक्ति को न तो SC/ST एक्ट के तहत सुरक्षा मिलेगी और न ही आरक्षण या अन्य संवैधानिक लाभों का दावा किया जा सकेगा।

      सुप्रीम कोर्ट की दो जजों की पीठ ने यह फैसला सुनाते हुए आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के आदेश को सही ठहराया। अदालत ने कहा कि संविधान और 1950 के आदेश के अनुसार केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुसूचित जाति समुदायों को ही SC का दर्जा प्राप्त है।

      क्या है पूरा मामला

      यह मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रहने वाले एक व्यक्ति से जुड़ा है। यह व्यक्ति जन्म से हिंदू था और अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखता था। बाद में उसने ईसाई धर्म अपना लिया और करीब 10 वर्षों से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था। इस व्यक्ति ने एक मामले में आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद उसने आरोपियों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। हालांकि, आरोपियों ने इस केस को अदालत में चुनौती दी और कहा कि शिकायतकर्ता ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब वह अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता।

      यह भी पढ़ें: दिल्ली में हाई अलर्ट : विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, कई बड़े नेताओं का जिक्र; स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को मिला ईमेल

      आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट का फैसला

      मामले की सुनवाई के बाद आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने शिकायतकर्ता की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब व्यक्ति ने ईसाई धर्म अपना लिया और सक्रिय रूप से उसका पालन कर रहा है, तो वह अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जा सकता। इस फैसले को चुनौती देते हुए शिकायतकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए साफ कर दिया है कि धर्मांतरण के बाद SC दर्जा नहीं मिल सकता।

      सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

      सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि संविधान के तहत जारी Constitution (Scheduled Castes) Order, 1950 में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि अनुसूचित जाति का दर्जा केवल तीन धर्मों हिंदू, सिख और बौद्ध के अनुयायियों को ही दिया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति इन धर्मों को छोड़कर किसी अन्य धर्म जैसे ईसाई या मुस्लिम धर्म को अपनाता है, तो उसका SC दर्जा खुद ही समाप्त हो जाता है। कोर्ट ने कहा कि यह प्रतिबंध पूर्ण रूप से लागू है और इसमें किसी तरह का अपवाद नहीं है।

      [featured type="Featured"]

      क्या कहता है 1950 के आदेश का क्लॉज-3

      सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 1950 के आदेश के क्लॉज-3 का हवाला दिया। इस क्लॉज के अनुसार, अनुसूचित जाति का दर्जा केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को ही दिया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति अन्य धर्म अपनाता है तो वह SC समुदाय का सदस्य नहीं माना जाएगा। ऐसे व्यक्ति को किसी भी प्रकार के संवैधानिक लाभ या आरक्षण का अधिकार नहीं होगा। अदालत ने कहा कि यह नियम पूर्ण और बाध्यकारी है।

      10 साल तक ईसाई धर्म का पालन करने के प्रमाण

      सुनवाई के दौरान अदालत के सामने कई ऐसे प्रमाण पेश किए गए जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता पिछले 10 वर्षों से सक्रिय रूप से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था। अदालत ने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए कहा कि, वह व्यक्ति चर्च में प्रार्थना करवाता था, संडे प्रेयर आयोजित करता था और खुद को एक ईसाई पादरी के रूप में प्रस्तुत करता था। इन सभी तथ्यों को देखते हुए अदालत ने माना कि वह व्यक्ति अब अनुसूचित जाति समुदाय का सदस्य नहीं माना जा सकता।

      यह भी पढ़ें: संसद : PM मोदी आज राज्यसभा में पश्चिम एशिया के मुद्दे पर रखेंगे अपनी बात, कल दी थी 25 मिनट की स्पीच

      धर्मांतरण का मतलब SC दर्जे का तत्काल अंत

      सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि, किसी भी व्यक्ति का अनुसूचित जाति का दर्जा धर्म परिवर्तन करते ही समाप्त हो जाता है। भले ही वह जन्म से अनुसूचित जाति समुदाय में पैदा हुआ हो, लेकिन यदि वह हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपना लेता है, तो उसका SC स्टेटस खत्म हो जाता है।

      इसके बाद वह व्यक्ति SC/ST Act, 1989 के तहत संरक्षण का दावा नहीं कर सकता, आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता और किसी भी सरकारी योजना में SC श्रेणी का लाभ नहीं ले सकता।

      एक साथ दो धार्मिक पहचान संभव नहीं

      सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति एक साथ दो धार्मिक पहचान नहीं रख सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि, अगर कोई व्यक्ति ईसाई धर्म का पालन कर रहा है, तो वह हिंदू धर्म के आधार पर मिलने वाले आरक्षण या अन्य लाभों का दावा नहीं कर सकता। कोर्ट ने कहा कि कानून में दोहरा दर्जा मान्य नहीं है।

      अगर वापस पुराने धर्म में लौटे तो क्या होगा

      सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि, अगर कोई व्यक्ति बाद में फिर से हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म अपनाने का दावा करता है, तो उसे कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। अदालत के अनुसार उसे यह साबित करना होगा कि, उसने वास्तव में अपने पुराने धर्म को दोबारा अपनाया है, संबंधित समुदाय ने उसे स्वीकार कर लिया है और वह सामाजिक रूप से उसी समुदाय का हिस्सा बन गया है। इन तीनों बातों को साबित किए बिना SC दर्जा बहाल नहीं किया जा सकता।

      [breaking type="Breaking"]

      राज्य सरकार या कानून भी नहीं बदल सकते नियम

      सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा कि अनुसूचित जाति के दर्जे पर लगा संवैधानिक प्रतिबंध पूर्ण है। अदालत के अनुसार, कोई भी राज्य सरकार कोई भी कानून या कोई भी नीति इस नियम को बदल नहीं सकती। SC स्टेटस का निर्धारण केवल संविधान और 1950 के आदेश के अनुसार ही होगा।

      फैसले की मुख्य बातें

      सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की प्रमुख बातें इस प्रकार हैं-

      • धर्मांतरण करते ही अनुसूचित जाति का दर्जा समाप्त हो जाता है।
      • ईसाई या मुस्लिम धर्म अपनाने पर SC का लाभ नहीं मिलेगा।
      • SC/ST एक्ट की सुरक्षा भी समाप्त हो जाएगी।
      • केवल हिंदू, सिख और बौद्ध धर्म के लोगों को ही SC का दर्जा मिलेगा।
      • दो धार्मिक पहचान एक साथ मान्य नहीं होंगी।
      • धर्म में वापसी करने पर तीन शर्तें पूरी करनी होंगी।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Supreme Court

      Religion conversion

      SC-ST Act

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      ‘AA22xA6’ से साउथ में कमबैक कर सकती हैं अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के साथ आ सकती हैं नजर

      बॉलीवुड :‘AA22xA6’ से साउथ में कमबैक कर सकती हैं अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के साथ आ सकती हैं नजर

      सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, महिला सैन्य अफसरों को मिलेगा स्थायी कमीशन के साथ पूरी पेंशन

      भेदभाव खत्म :सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, महिला सैन्य अफसरों को मिलेगा स्थायी कमीशन के साथ पूरी पेंशन

      ट्रंप ने खोला राज, बताया किसने दी थी हमले की सलाह

      Let's do it... ईरान जंग के पीछे कौन?ट्रंप ने खोला राज, बताया किसने दी थी हमले की सलाह

      प्रोड्यूसर ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब

      ‘नागिन 7’ में AI सीन पर फैंस नाराज!प्रोड्यूसर ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब

      राजस्थान बोर्ड का 10वीं रिजल्ट जारी, 94% से ज्यादा छात्र पास

      लड़कियों ने फिर मारी बाजी!राजस्थान बोर्ड का 10वीं रिजल्ट जारी, 94% से ज्यादा छात्र पास

      5 राज्यों के चुनाव से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 सीनियर IPS इलेक्शन ड्यूटी पर भेजे गए

      भोपाल :5 राज्यों के चुनाव से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 सीनियर IPS इलेक्शन ड्यूटी पर भेजे गए

      दावों और हकीकत के बीच फंसा मध्यप्रदेश

      विधानसभा में कुपोषण पर घिरी सरकार!दावों और हकीकत के बीच फंसा मध्यप्रदेश

      26वीं बार मास्टर्स 1000 जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जोकोविच को पछाड़ा

      इटली के सिनर ने रचा इतिहास :26वीं बार मास्टर्स 1000 जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जोकोविच को पछाड़ा

      19 राज्यों में तूफान-बारिश का कहर, 70 किमी/घंटा तक चलेगी हवा

      आज का मौसम :19 राज्यों में तूफान-बारिश का कहर, 70 किमी/घंटा तक चलेगी हवा

      Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस में किया बड़ा इजाफा

      चुपके से बढ़ा खर्च!Swiggy ने प्लेटफॉर्म फीस में किया बड़ा इजाफा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....